कोतवाली चम्पावत पुलिस ने परिवार से मारपीट कर दो वर्षीय नवजात पुत्री को साथ लेकर गए यूवक को दबोचा |

चम्पावत । कोतवाली चम्पावत को डायल 112 से प्राप्त सूचना जिसमें कालर भोला दत्त निवासी ग्राम बिरगुल द्वारा सूचना दी कि उनका भतीजा ललित भट्ट पुत्र यशोधर भट्ट निवासी बिरगुल चम्पावत अपने परिवार से मारपीट कर काफी गुस्से में अपने दो वर्षीय नवजात पुत्री को साथ लेकर गांव के ही जंगल क्षेत्र को निकल गया है । डायल 112 की सूचना को गंभीरता से लेते हुए, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत प्रताप सिंह नेगी, द्वारा एस.एस.आई. बीएस बिष्ट के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटनास्थल रवाना किया गया | सर्विलांस सेल से टेक्निकल मदद ली गई, पुलिस टीम द्वारा बिरगुल, गोली, जोश्यूडा, भींगराडा, रीठा, और आसपास के तमाम ग्राम क्षेत्र में ललित भट्ट उपरोक्त का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रसारित किया गया, ग्राम चौकीदारों से मदद ली गई ।

पुलिस टीम द्वारा लगातार जंगलों में कांबिंग की गई।
ललित भट्ट उपरोक्त की पत्नी द्वारा बताया कि, वह पिछले दो वर्षों से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही है, ललित भट्ट आए दिन शराब पीकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट करता है जिस कारण वह अपने ससुराल से अपनी मायके आ गई है। ललित भट्ट अपने ससुराल आया और अपनी तीन वर्षीय नवजात पुत्री को साथ में लेकर जंगल की ओर चला गया, परिवार वाले भी ललित भट्ट की तलाश कर रहे थे, जिनके द्वारा रात ललित भट्ट को नरसिंह डंडा,सिद्धबाबा मंदिर के पास उसकी बच्ची के साथ पकड़ लिया, जिसकी सूचना परिवार वालों ने कांबिंग टीम को दी । ललित भट्ट जो काफी गुस्सैल व मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसका अपने परिवार के साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा होता है, किसी संज्ञेय अपराध रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त ललित भट्ट को Sec. 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर इसकी मां के सुपुर्द किया गया ।

(परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की काफी सराहना की )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *