चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में छात्र/छात्रोंओ व आम जनमानस को, अग्नि सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, आपदा सम्बन्धित ,गोरा शक्ति ऐप,नशा मुक्त, उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी / फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में फायर स्टेशन टनकपुर से लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा मय टीम के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल टनकपुर में मॉक ड्रिल/ गरिमा ट्रेडर्स टनकपुर में जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दौराने मॉक ड्रिल/ के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को /जनजागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी उनके द्वारा बच्चों को आपात स्थिति में घबराने की बजाय सतर्कता और संयम से कार्य करने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने एवं 112 नंबर पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर काबू किए जाने संबंधी डेमो दिया गया ।
टनकपुर फायर स्टेशन टीम द्वारा किया लाइव डेमो व जागरुकता अभियान |
















Leave a Reply