चंपावत | वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना बनबसा में नियुक्त समस्त विवेचकों के साथ आदेश कक्ष आयोजित किया गया । बैठक के दौरान द्वारा थाना स्तर पर पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा की गई एवं सभी विवेचकों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए |
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण
लंबित प्रार्थना पत्रों का सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नियत अवधि से पूर्व निस्तारण
पंचायतनामा, वादपत्र, तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का समयबद्ध अद्यतन
शत-प्रतिशत सम्मन, वारंट एवं नोटिस तामीली सुनिश्चित करना
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा प्रत्येक मामले में विधिक प्रक्रिया, पारदर्शिता और जिम्मेदारी बनाए रखते हुए गुण-दोष के आधार पर न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
















Leave a Reply