पुलिस अधीक्षक चम्पावत और वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी के अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में पीटी परेड एवं मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत और वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी के अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में पीटी परेड एवं मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस जवानों को शारीरिक फिटनेस एवं टीम भावना को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

आयोजित क्रिकेट मैच चम्पावत पुलिस टीम और टनकपुर पुलिस टीम के मध्य खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चम्पावत पुलिस टीम ने जीत हासिल की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता टीम को बधाई दी गई तथा खिलाड़ियों को खेलकूद गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं मानसिक मजबूती बनाए रखने हेतु ऐसे आयोजनों को समय-समय पर जारी रखने पर बल दिया गया।

चम्पावत पुलिस का प्रयास है कि पुलिस बल शारीरिक रूप से फिट एवं मानसिक रूप से सशक्त रहकर जनसेवा में सदैव तत्पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *