चौकी चल्थी कोतवाली चंपावत पुलिस टीम द्वारा GIC सुखीडांग में छात्रों को दी गई साइबर, रोड सेफ्टी, महिला अधिकारों, 112, 1930 , उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गोरा शक्ति ऐप,नए कानूनों के बारे मे जानकारी |

चंपावत | अजय गणपति – पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में छात्र/छात्रोंओ / आम जनमानस को साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, 112, 1930, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, BNSS ,BNS की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में चौकी चल्थी कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा निकटवर्ती ग्राम सुखीडांग में GIC सुखीडांग में छात्र/छात्रोंओ से मुलाकात कर उनको 112, 1930, साइबर सेल, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप,नए कानूनों BNS, BNSS, व भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई और नए कानूनों के लाभ के बारे में आम जनमानस को बताया गया , तथा आम जनमानस/ग्राम वासियों को पुलिस सहायता नं0 112, 1930, साइबर अपराध, नए कानूनों के संबंध में, यातायात, बाल एवं महिला अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व उससे बचने के तरीकों इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई व अन्य आपातकालीन नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *