चम्पावत | कोतवाली चम्पावत में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत को निर्देशित किया तथा कुछ प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों को यातायात के नियमों, साइबर अपराध के बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, एवं नवीन कानून के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन no 112,1090,1930,1098 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारिया दी गयी । अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण इसके अलावा, अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार करने और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया । SP चम्पावत ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है ।
आम जनता से अपील
पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को निडर होकर पुलिस के समक्ष रखें और पुलिस की सहायता से अपने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।
















Leave a Reply