जनपद चम्पावत में थाना दिवस के उपलक्क्ष में आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर सुनी गयी समस्याए /सुझाव चम्पावत पुलिस की पहल हर थाना बने जनता की सुनवाई और समाधान का केंद्र |

चम्पावत | आई0 जी0 कुमायूं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के आदेश के क्रम में तथा अजय गणपति अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद चम्पावत के समस्त थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालयो तथा स्थानीय बाजारों व गावों में कैम्प लगाकर लोगों के साथ गोष्ठी की गयी । थाना दिवस मनाते हुए उपस्थित सभी लोगों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में पूछा गया । इस अवसर पर व्यक्तियों द्वारा समस्याऐ/सुझाव दिये गये जिनका समाधान किया गया । पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया तथा अन्य विभागों से सम्बन्धी शिकायतो के सम्बन्ध में पत्राचार किया जा रहा है। सभी लोगों को पुलिस विभाग की तरफ से हरसम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *