थाना तामली पुलिस द्वारा साइबर अपराध,महिला सम्बन्धि अपराध, नशामुक्त, नये कानून आदि के विषय पर चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर क्राइम, नये कानून ,नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारी,को निर्देशित किया गया है | उपरोक्त क्रम में उ0नि0 कैलाश चन्द्र जोशी थानाध्यक्ष तामली द्वारा , “प्रसिद्ध मंदिर गुरु गोरखनाथ” मे स्कूले के आये छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला अपराध” नशामुक्त विषय में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । उक्त अभियान में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओ को साइबर अपराध , नशे के दुष्परिणामों, नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों व महिला अपराधों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए , “नशा मुक्ति, महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व” से अवगत कराते हुए अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर-
1930/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।

।।मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *