चम्पावत । सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मनीष कुमार
जिलाधिकारी जनपद चम्पावत तथा अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में (Run For Unity) दौड़ में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष, देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों के विषय में बताकर तथा सभी को उनके आदर्शो को अपनाते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने, अपनी ड्यूटियों/दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ करने तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया । सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर मनीष कुमार, जिलाधिकारी जनपद चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में (Run For Unity) में प्रतिभाग करने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, गणमान्य व्यक्तियों, सम्मानित नागरिकों, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के समस्त थाना/चौकी/शाखा/अग्निशमन केन्द्रों में कार्यालय प्रभारियों द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्मरण कर सभी अधिकारियो/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी ।
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस,राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की ली गयी शपथ |
















Leave a Reply