चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/अग्नीशमन अधिकारियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत (Run For Unity) एवं 01 अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये थे । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/अग्नीशमन अधिकारियों द्वारा गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एसएसबी, वन विभाग, के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा पुलिस टीम की उपस्थिती में (Run For Unity) दौड़ का आयोजन कराया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थानों द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, बॉलीबॉल प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रतिभागियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष, देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों के विषय में बताकर तथा सभी को उनके आदर्शो को अपनाते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने, तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया ।
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस |
















Leave a Reply