चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में विभिन्न माध्यमों से ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पीडित व्यक्तियो की धनराशि को वापस कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में विगत दिनों जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति से अज्ञात साईबर ठग द्वारा 80,000/रु0 की ऑनलाईन ठगी की गयी। जिसकी सूचना आवेदक द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी । साईबर सैल द्वारा सूचना मिलते ही आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 80,000/- को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए हैं ।
-: अपील:-
सभी से निवेदन है कि मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास नहीं करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है ।
















Leave a Reply