साइबर ठगी करने वाले 04 साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही अपराधी चाहे किसी भी कोने मे क्यों ना छुपे हों, चम्पावत पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पायेगा |

चम्पावत । कोतवाली चम्पावत में पंजीकृत साइबर ठगी (साइबर अपराध) के एक मुकदमे में जनपद चम्पावत पुलिस एवं साइबर टीम की लगातार मेहनत व तकनीकी प्रयासों के फलस्वरूप थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) निवासी 04 अभियुक्तगणों की पहचान कर BNSS के तहत नोटिस तामील कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद कर उक्त मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं।

घटना का विवरण :

अक्टूबर 2024 में वादीधर्मानंद भट्ट, निवासी ग्राम सिप्टी, थाना कोतवाली चम्पावत, (रिटायर्ड इंस्पेक्टर CISF) द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जियो कंपनी का कर्मचारी बताते हुए “सिम अपडेट” के बहाने बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर ली, जिसके पश्चात वादी के बैंक खाते से ₹97,600 की ऑनलाईन धौखाधड़ी की गयी। इस सम्बन्ध में कोतवाली चम्पावत में मुकदमा दर्ज किया गया । दौराने विवेचना में वादी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त राशि के अतिरिक्त ठगों ने उनके दूसरे बैंक खाते से भी ₹2,05,000 की ऑनलाईन धौखाधड़ी की गयी।

पुलिस की कार्यवाही :
👉 पुलिस टीम ने साइबर एवं सर्विलांस टीम की सहायता से संदिग्ध बैंक खाता धारकों व मोबाइल नंबरों का गहन विश्लेषण किया। विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर संदिग्ध अपराधियों का पता लगाया गया।
👉 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा झारखंड राज्य (जिला देवघर) में दबिश दी गई।
👉पुलिस टीम द्वारा थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) क्षेत्र से 03 अभियुक्तों तथा 01 अभियुक्त के परिजनों को BNSS के तहत नोटिस तामील कराया गया,
👉 अभियुक्त राजीव उर्फ रंजीत पुजार पुत्र भूटको पुजारा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।
👉 पुलिस की निरंतर कार्यवाही से भयभीत होकर अभियुक्तों द्वारा वादी श्री धर्मानंद भट्ट के खाते में पूर्व में ही ₹97,600 की ठगी की गई धनराशि को वापस किया जा चुका है।

अभियुक्तगणों का विवरण :
1- राजीव उर्फ रंजीत पुजार पुत्र भूटको पुजहर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)
2- कलीम शेख पुत्र सलीम शेख, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कल्हजोई, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)
3- सोहराब शेख पुत्र असलम शेख, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम आस्था, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)
4- सलामुद्दीन शेख पुत्र आजाद शेख, निवासी उपरोक्त

अपील- साइबर अपराधों से बचने हेतु अपने ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित रखे, अनजान लिंक और ईमेल क्लिक न करे, अपनी पर्सनल जानकारी को साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *