चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मेंको एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) पुलिस टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पिलर नंबर -7 बनबसा में आम जनमानस को महिलाओं सम्बन्धी अपराध के बारे मे जानकारी दी गई |
* कन्या भ्रूण हत्या।
* महिलाओं की तस्करी।
* यौन उत्पीड़न।
* शिक्षा की असमानता।
* दहेज।
* घरेलू हिंसा।
* छेड़खानी।
* एसिड अटैक।
* बाल विवाह।
* ऑनलाइन छेड़खानी।
वर्तमान में हो रहे कुछ प्रमुख अपराधों की
* नाबालिग लड़कियों का विवाह।
* नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना।
* कन्या भ्रूण हत्या।
* सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं का मानसिक, शारीरिक, सामाजिक शोषण।
* महिलाओं से छेड़छाड़, उनका पीछा करना एवं अभद्र व्यवहार करना।
* बलात्कार सम्बन्धी घटनाएँ।
कोई भी घटना घटित होने पर तुरंत
टोल फ्री नंबर-112 या नजदीकी थाना या AHTU को अवगत कराने को कहा गया ।
















Leave a Reply