चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत
निवासरत लोगो / छात्रों व आम जन मानस को नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम मे चौकी चलथी कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा दुर्गम व दूरस्थ ग्राम बडोली में जाकर आम जन मानस व छात्रों * से मुलाकात कर उनको नए कानूनों BNS, BNSS, व भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई और नए कानूनों के लाभ के बारे में आम जन मानस को बताया गया , तथा आम जनमानस/ग्राम वासियों को *पुलिस सहायता नं0 112, 1930, साइबर अपराध, नए कानूनों के संबंध में, यातायात, बाल एवं महिला अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व उससे बचने के तरीकों इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई व अन्य आपातकालीन नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
चौकी चलथी कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा आम जनमानस को दी गई नए कानूनों के बारे मे जानकारी |
















Leave a Reply