आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद चम्पावत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट |

चम्पावत । वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में थाना बनबसा में आगामी त्यौहार सीजन के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बनबसा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया । गोष्ठी के दौरान, आगामी त्यौहारी सीजन में क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। ने सभी से सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।जनपद चम्पावत में त्यौहारी सीजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *