चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक चंपावत के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे, थाना रीठा साहिब द्वारा ,” रीठा साहिब बाजार में *साइबर सुरक्षा” विषय में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । उक्त अभियान में उपस्थित छात्र छात्राओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों विशेष कर डिजिटल अरेस्ट विषय
में महत्वपूंर्ण जानकारी से अवगत कराया गया तथा अपने परिवार में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करने हेतु आग्रह किया गया |साइबर अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो एवं साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन दूरभाष नंबर 1930, 112 आदि से भी अवगत कराया गया।
साइबर सुरक्षा विषय पर थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply