चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष
जनपद चम्पावत को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर बनबसा हाईवे नव योग केंद्र टनकपुर के पास से दौराने चैकिंग 03 अभियुक्तगणों को महिंद्रा मैक्स रजिस्ट्रेशन नंबर UK03TA-0058 में अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धारओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण
1 विकास आर्य पुत्र गंगाराम, निवासी बोहरागोठ, टनकपुर, जनपद चंपावत के कब्जे से 4.32 ग्राम अवैध स्मैक
2- यश गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता, निवासी शारदा घाट, टनकपुर, के कब्जे से 3.41 ग्राम अवैध स्मैक
3- सत्येंद्र दास पुत्र विष्णु दास, निवासी शारदा घाट, टनकपुर, जनपद चंपावत के कब्जे से 4.73 ग्राम स्मैक परिवहन में प्रयुक्त वाहन मैक्स नंबर UK03TA-0058
















Leave a Reply