चम्पावत | ASI जगत सिंह रोंकली प्रभारी चौकी रौसाल, कोतवाली पंचेश्वर द्वारा ” रौसाल बाजा
र ” मे साइबर सुरक्षा” विषय में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । उक्त अभियान में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक व जन सामान्य को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों विशेष कर डिजिटल अरेस्ट व महिला अपराध विषय में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया । साइबर अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो एवं साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन दूरभाष नंबर 1930, 112 आदि से भी अवगत कराया गया ।
साइबर सुरक्षा विषय पर कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply