थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत 2.76 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, लक्ष्मण सिंह जगवाण , थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण सिंह जगवाण , थानाध्यक्ष थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  अभियुक्त प्रकाश कुँवर पुत्र गज बहादुर कुँवर , उम्र 24 वर्ष, निवासी थाना सिसैया नगरपालिका 09 जिला कंचनपुर नेपाल के कब्जे से 2.76 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया | उपरोक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 119/2024 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *