चम्पावत | उप निरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट, थाना लोहाघाट द्वारा पोखरी खाल मैदान बाराकोट में तथा अपर उपनिरीक्षक जगत
प्रभारी चौकी रौसाल, कोतवाली पंचेश्वर द्वारा रौसाल बाजार मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यक्तिओं एवं छात्र– छात्राओ को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल्स, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए गए–
🎗किसी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
🎗संदिग्ध लिंक, ईमेल या कॉल से सावधान रहें।
🎗 सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।
🎗 यदि कोई साइबर अपराध हो, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
🎗 इसके अलावा, छात्रों को साइबर कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठा सकें।
यह प्रयास साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को सतर्क करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
















Leave a Reply