चम्पावत | ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी
चम्पावत के पर्यवेक्षण मे अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम तथा निरीक्षक मनोज सिंह निरीक्षक कवीन्द्र शर्मा NCB देहरादून द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम राय नगर चौड़ी लोहाघाट मे अवैध रुप से की जा रही 05 नाली भांग की खेती का विनष्टीकरण किया गया ।इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया ।
थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कि जा रही 05 नाली भांग की खेती को किया नष्ट |
















Leave a Reply