चम्पावत | कैनाल रोड, बनबसा में निवासरत व्यक्तियों की छप्परों पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है उक्त सूचना पर फायर स्टेशन टनकपुर की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुची और पाया कि: राम अवतार कश्यप: छप्पर का टिन और रसोईघर क्षतिग्रस्त, रामपाल:छप्पर का टिन क्षतिग्रस्त, अरविंद कश्यप का छप्पर का टिन और लकड़ी का छप्पर क्षतिग्रस्त ।
इसके अलावा, दो बच्चे घर में फंसे हुए है । रेस्क्यू टीम ने तत्परता से वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, घर और अन्य सामानों को अधिक नुकसान से बचा लिया गया । टनकपुर फायर स्टेशन की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस तत्परता और साहसिक प्रयास की सराहना की।
फायर स्टेशन टनकपुर का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन |
















Leave a Reply