आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनज़र चम्पावत पुलिस द्वारा ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ की बातचीत |

चम्पावत । पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर सतर्कता एवं समन्वय बढ़ाया जा रहा है । शॉप मालिकों को अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, दुकानों के बाहर एवं अंदर लगे CCTV कैमरों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने, कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने, सुरक्षा गार्ड एवं डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए । किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंने । त्यौहारी सीजन में पुलिस द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर गश्त व निगरानी बढ़ाई जा रही है । चम्पावत पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, सहयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना/चौकी को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *