चम्पावत | उप निरीक्षक पिंकी धामी कोतवाली पंचेश्वर द्वारा रामलीला मंच पुल्ला मे उपस्थित व्यक्तियों को साइबर अपराधों तथा इससे बचाव के तरीकों के संबंध मे जानकारी देकर जगरूक किया गया | उक्त अभियान में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक व जन सामान्य को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों विशेष कर डिजिटल अरेस्ट व महिला अपराध विषय में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया । साइबर अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो एवं साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन दूरभाष नंबर 1930, 112 आदि से भी अवगत कराया गया।
साइबर सुरक्षा विषय पर कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply