ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा मानव दुर्व्यापार ( HumanTrafficking), बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर फ्रॉड, साइबर अरेस्ट, हनी ट्रैप,टोल फ्री नंबरों*1090 ,1930 ,108 ,112 के संबंध मे चलाया गया जन जागरुकता अभियान |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा मानव दुर्व्यापार ( HumanTrafficking), बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर फ्रॉड, साइबर अरेस्ट, हनी ट्रैप,टोल फ्री नंबरों* 1090 ,1930 ,108 ,112 से संबंधित जन जागरुकता अभियान संचालित हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया है | उक्त क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक महोदय, टनकपुर के पर्यवेक्षण में यूनिट क्षेत्रान्तर्गत ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी बस्ती मीना बाजार बनबसा, में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे लोगों को मानव दुर्व्यापार ( HumanTrafficking), बाल श्रम, बाल विवाह आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। अभिभावकों से बच्चों द्वारा बाल श्रम न कराए जाने एवं शिक्षा के महत्व बताते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने को कहा गया।ऑनलाइन ठगी इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड, साइबर अरेस्ट, हनी ट्रैप, आदि विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया व सतर्क रहने की हिदायत दी गई। जनकल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबरों 1090 ,1930 ,108 ,112 की जानकारी दी गयी । एवं नशा न करने व नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *