चम्पावत | समाजिक सौहार्द /शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले/धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असमाजिक तत्व/ अभियुक्त के विरुद्ध की गयी कड़ी वैधानिक कार्यवाही |
वादी पवन राठौर पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नं0 9 घसियारा मण्डी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर मे सूचना दी की लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर द्वारा हिन्दू समाज के लोगो को गाली गलौज कर,अभद्ध भाषा का प्रयोग करते हुये हिन्दू समाज की धार्मिक भावना आहत की जा रही है । वादी श्री पवन राठौर उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोटवाली टनकपुर में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा मामले की गंम्भीरता एवं संवेदनशीलता तथा शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता वरतने तथा उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी कोतवाली टनकपुर को निर्देशित किया गया । उक्त के क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकल्न करते हुए अभियुक्त लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत को हिरासत में लिया गया अभियुक्त लियाकत से पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चम्पावत पुलिस की कड़ी नजर समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट व भ्रामक,झूठी पोस्ट ,अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही ।
अपील – शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे किसी भी प्रकार की अफवाह, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधि या अनुचित गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने/ चौकी/112 पर दें ।
















Leave a Reply