पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, नये कानून ,नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारी,को निर्देशित किया गया है ।

चम्पावत | अजय गणपत पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, नये कानून ,नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारी,को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी साइबर सैल द्वारा (गोरखा नगर) लोहघाट तथा SSI देवनाथ गोस्वामी द्वारा (अंबेडकर पार्क) चम्पावत में साइबर क्राइम, नये कानून, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस एप, 112, 1030 व नशे के विरुद्ध जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नये कानूनों की जानकारी – BNS, BNSS एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

आपातकालीन सहायता नंबर – पुलिस सहायता हेतु 112 नंबर की जानकारी दी गई।

साइबर अपराध जागरूकता – साइबर अपराध से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा अपराध होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई।

महिला एवं बाल अपराध – महिलाओं और बच्चों से सम्बन्धित अपराधों की जानकारी व उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

नशे के दुष्प्रभाव – नशे के नुकसान तथा उससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *