जनपद चंपावत पुलिस ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर बताए गए पथ पर चलने का लिया सामूहिक संकल्प ।

चंपावत | जनपद चंपावत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘’भारत रत्न’’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई । इस अवसर पर अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा पुलिस लाइन चंपावत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘’भारत रत्न’’ लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन एवं पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महोदय द्वारा कहा कि “ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन संघर्ष , देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्य ,निर्बलों के कल्याण के संबंध में अंत्योदय की अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, नैतिक भाईचारा, सादा जीवन उच्च विचार, मितव्यता हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, हमें सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।” हमे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एव श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आर्दशों एवं जीवन मुल्यों को आत्मसात कर एक सुद्ढ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए । इसी क्रम में शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा पुलिस कार्यालय चंपावत में तथा वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए । साथ ही जनपद चंपावत के सभी थाना/कार्यालय/ फायर स्टेशन/ प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन एवं पुष्प अर्पित कर सत्य अहिंसा प्रेम और सौहार्द के पथ पर चलने का लिया संकल्प ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *