चम्पावत | अजय गणपति,पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार 5th बटालियन SSB चम्पावत में किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान निम्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई-
SSB जैसे अनुशासित बलों की जागरूकता और सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।”
साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों (Do’s And Don’ts ) की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
OTP, पासवर्ड, ATM PIN किसी को भी साझा न करें,किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा न करें,केवल आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट का ही उपयोग करने के संबंध मे जागरूक किया गया ।
जवानों को बताया गया कि यदि वे या उनके परिजन साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
SSB जैसे अनुशासित बल को इस कार्यशाला के माध्यम से न केवल कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें प्रेरित किया गया कि वे स्वयं सतर्क रहते हुएआमजनमानस को भी साइबर अपराध एवं नशे के खतरों से जागरूक करें।
जवानों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और संकल्प लिया कि वे समाज में नशामुक्ति अभियान तथा साइबर अपराध रोकथाम में सक्रिय सहयोग करेंगे।
यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा पुलिस टीम एवं SSB जवानों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूती मिली।
कार्यक्रम के दौरान श्री मनीष खत्री प्रभारी साइबर सैल, श्री सोनू सिंह प्रभारी ANTF, एवं कानी0 पंकज कुमार आदि मौजूद रहे |
















Leave a Reply