लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुगम, सुचारू तथा सुदृढ़ बनाये जाने हेतु की गयी गोष्ठी |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत महोदय के निर्देशों के अनुपालन में थाना लोहाघाट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम, सुचारू किये जाने हेतु  अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, लोहाघाट तथा हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात चम्पावत द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल एवं नगर पालिका लोहाघाट के पदाधिकारियो के साथ गोष्ठी की गयी । उक्त गोष्ठी में लोहाघाट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुचारू तथा सुदृढ़ बनाये जाने हेतु पार्किंग स्थल, टैक्सी स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में गाड़ियां अनलोड करने का समय पर चर्चा की गई । चर्चा के दौरान निम्न बिषयों पर सहमति बनी |

01- लोहाघाट बाजार में गाड़ियां अनलोड करने का समय प्रातः काल 10:00 बजे से सांय 3:00 तक बंद रहेगा।

02- खेतीखान चौराहे पर वही गाड़ियां खड़ी रहेगी जो पूर्व में निर्धारित की गई है शेष टैक्सिया पार्किंग स्थल में खड़ी रहेगी ।

03-गैस गोदाम के पास जो गाड़ियां में रोड में अनलोड की जाती है वह गाड़ियां अलग से गैस गोदाम के पास स्थान निर्धारित किये गये स्थान पर अनलोड की जाएगी ।

04-रोड पर कोई गैस सिलेंडरों से भरा वाहन खड़ा नहीं किया जायेगा ।
05- जो मोटर मैकेनिक रोड में गाड़ियां ठीक कर रहे हैं उन्हें हिदायत दी गई की रोड से हटकर कार्य करेंगे।

06-नगर पालिका द्वारा निर्धारित पार्किग स्थलो पर निर्धारित शुल्क सम्बन्धित साईन बोर्ड लगाये जायेगे।

06- मीटिंग में उपस्थित सभी व्यापारियों को बताया गया कि जो भी वाहन रोड में खड़ा पाया जाएगा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *