स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा के सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु चम्पावत पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

चम्पावत | सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स मुस्तैदी से तैनात है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न हो सके । अराजक तत्वों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । पुलिस प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करें। मेहनत और ईमानदारी से भविष्य की नींव रखी जाती है, और चम्पावत पुलिस इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *