थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282 में 4.51 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा पूरन सिंह तोमर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282 में अवैध रूप से स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया | उक्त सम्बन्ध में थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभि0गण
01- सलमान अली उर्फ सल्लन पुत्र इब्राहीम अली निवासी ग्राम मनिहारगोठ टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 33 वर्ष

बरामदगी का विवरण*
01- सलमान अली उर्फ सल्लन पुत्र इब्राहीम अली निवासी ग्राम मनिहारगोठ टनकपुर जनपद चम्पावत के कब्जे से 4.51 ग्राम अवैध स्मैक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *