चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत, द्वारा सट्टा ,जुआ व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर जनपद चम्पावत के निर्देशन में प्रभारी एस0ओ0जी0 कमलेश भट्ट के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा थाना टनकपुर पुलिस टीम के साथ सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पिथौरागढ़ चुंगी के निकट स्थित उत्तराखंड ढाबे में अभियुक्तों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी सें फड़ से 21900 रू0 नकद, 52 पत्ते ताश एवं 06 मो0फोन बरामद हुए | अभियुक्तगणों के विरुद्घ थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया | पुछताछ में अभियुक्तगणो ने बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें आलम निवासी वार्ड नं0 05 नई बस्ती टनकपुर जुआ कराने का कारोबार चलाता है। जुआ कराने के सापेक्ष जगह उपलब्ध कराने व जुआ के लिए व्यक्ति बुलाने पर प्रति व्यक्ति पैसा लेता है |
*अभियुक्तों के नाम*
1- भूपेन्द्र सिंह शाही पुत्र भुप्पी उर्फ गणेश शाही
2- धर्मेन्द्र प्रसाद पुत्र नरेन्द्र प्रसाद
3- मनोज सिंह पुत्र रमेश सिंह
4- शनी पुत्र रंजीत यादव
5-देव चन्द पुत्र शेर बहादूर चन्द
6-मनोज गड़कोटी पुत्र बलदेव गड़कोटी
7-आलम निवासी वार्ड नंबर 6 टनकपुर (मौके से फरार)
निवासीगण कस्बा टनकपुर
बरामदगी का विवरण
21900 रू0 नकद
52 पत्ते ताश
06 मो0फोन
















Leave a Reply