जनपद चम्पावत में परीक्षा को शांतिपूर्णऔर सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ।

चम्पावत | आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के मद्देनज़र, जनपद चम्पावत में परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। थाना प्रभारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों, होटलों, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज़ कर दिया है।

इस दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण बना रहे।

परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे आयोग द्वारा निर्गत नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करती है बल्कि मेहनती छात्रों के भविष्य को भी सुरक्षित बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *