चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा मानव तस्करी, बाल श्रम, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, यातायात के नियमों का पालन, नशा उन्मूलन प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । पुलिस उपाधीक्षक
टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू शारदा बैराज बनबसा द्वारा चेकिंग पॉइंट पर भारत -नेपाल के मध्य आवागमन करने वाले यात्रियों को इकट्ठा कर जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। दौराने गोष्टी उपस्थित जनमानस को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, यातायात के नियमों का पालन, नशा उन्मूलन हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
रिपोर्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा |
















Leave a Reply