चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध भाग की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकार चंपावत के पर्यवेक्षण मे चौकी देवीधुरा थाना पाटी द्वारा * बटुलिया, जोगा बशान ग्राम में लगभग 12 नाली भूमि* में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया। सभी को नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
चौकी देवीधुरा थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध भाँग की खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है।
चौकी देवीधुरा थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मे लगभग 12 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को विनष्टीकरण की कार्यवाही |
















Leave a Reply