चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी
टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा पुलिस टीम द्वारा हुड्डी नदी के किनारे बमनपुरी में की जा रही चेकिंग के दौरान अभियुक्त- विद्यासागर पुत्र मंगली प्रसाद , निवासी वार्ड नंबर 5 पोस्ट चन्दनी , थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 40 वर्ष, के कब्जे से 50 पैकेट 180 ml माल्टा मार्का देसी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 50 पव्वे 180 ml माल्टा मार्का देसी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply