जनपद चम्पावत के थाना बनबसा तथा थाना तामली द्वारा सिनीयर सिटीजनों एवं अकेले रह रहे नागरिको से मुलाकात कर जानी उनकी समस्याए |

चम्पावत । पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल नागरिकों से मुलाकात करने तथा उनकी निजी या अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी कर विभागीय समस्याओँ का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना बनबसा थाना तामली पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों एवं अकेले रह रहे नागरिकों के साथ जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की कुशलता सम्बन्धित जानकारी ली गयी तथा उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों, किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल या अटैचमेंट पर क्लिक ना करें सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी (जैसे जन्मतिथि, पता, बैंक विवरण) साझा ना करें, Strong और यूनिक पासवर्ड का Use करें तथा उन्हें किसी के साथ साझा ना करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना OTP या पासवर्ड ना बताएँ, सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग के लिए ना करने सम्बन्धित जानकारी तथा भारत में लागू नये कानूनों से सम्बन्धित जानकारी देकर जागरूक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *