चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा साइबर अपराध विशेषकर डिजिटल अरेस्ट व गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी एवं प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
उपरोक्त के क्रम मे क्षेत्राधिकार टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक ए.एच.टी.यू. के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पिलर संख्या-07 पर भारत-नेपाल के मध्य आवागमन करने वाले यात्रियों को एकत्र कर बॉर्डर पर तैनात एस.एस.बी. के साथ संयुक्त रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । साथ ही टनकपुर-बनबसा क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी एवं प्रचार-प्रसार हेतु रेलवे स्टेशन टनकपुर में व्यापक अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा साइबर अपराध विशेषकर डिजिटल अरेस्ट व गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी एवं प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply