चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिषयो पर जागरूक किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में लोक चेतना मंच रानीखेत के तत्वाधान में नगर पालिका सभागार टनकपुर में आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी के दौरान थाना टनकपुर, साईबर सैल तथा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को |
मादक पदार्थों के दुष्प्रभावो के बारें में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया, साथ ही सभी को कभी भी अपने जीवन में नशा नही करने की अपील की गयी । सभी को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बेचता है तो उसकी
साईबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930, चम्पावत साईबर सैल हेल्पलाईन न0-8476055260 के बारे में जागरूक करते हुए साईबर क्राईम के कानूनी प्राविधानों के बारें में भी जागरूक किया गया ।
महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस सहायता न0 112, 05965-230607, 9411112984 तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें मे जानकारी दी गयी।
















Leave a Reply