चंपावत |
अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे शिवराज सिंह, क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रीठा साहिब द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को
साइबर अपराधों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ घटित हो रही डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं,
नवीन कानूनों से सम्बन्धित
महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम,
नशे से सम्बन्धित अपराध,एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सके।
















Leave a Reply