चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चंपावत एवं थाना लोहाघाट द्वारा आज व्यापार मंडल लोहाघाट के पदाधिकारियों/सदस्यों व नगरपालिका अध्यक्ष के साथ बैठक की गई । बैठक में क्षेत्राधिकारी
द्वारा व्यापार मंडल से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित फीडबैक लिया गया। व्यापारियों द्वारा बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या, यातायात अव्यवस्था, तथा त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए ।
➡ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
➡बाजार क्षेत्र में व्यापारियों एवं आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
➡बाजार क्षेत्र में खरीदारी हेतु आने वाले ग्राहकों के लिए जगह-जगह नियत पार्किंग स्थल का निर्धारण हो।
➡प्रत्येक निर्धारित स्थल पर कम से कम 10 दोपहिया वाहन खड़े हो सकें।
➡समस्त दुकानदार अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े करेंगे।
➡स्कूल समय* में यातायात व्यवस्था पूर्व की भाँति *वन-वे* रहेगी।
➡ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर इन स्थलों की निगरानी करें, ताकि पार्किंग व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
















Leave a Reply