जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कि जा रही 150 नाली भांग की खेती को किया नष्ट |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध भाग की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलचौड़ा, कर्णकरायत, टाककरायत बिशुंग मे अवैध रुप से की जा रही 150 नाली भांग की खेती को विनष्टीकरण किया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया । साथ ही आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध खेती या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *