चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा CCTNS मे ऑनलाइन पोर्टलों (ई-बिटबुक, ई-समन, ICJS, क्राइ मैक, CCTNS आदि) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी कर समीक्षा की गयी ।
महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देश
प्रत्येक थाना/शाखा स्तर पर ई-बिटबुक, ई-समन, ICJS, क्राइमैक एवं CCTNS पोर्टलों का समयबद्ध एवं सही प्रविष्टियों के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
लंबित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कर ऑनलाइन पोर्टलों पर अपडेट किया जाए।
अभियोजन एवं न्यायालय से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान ICJS पोर्टल के माध्यम से समय पर किया जाए।
सभी शाखा अधिकारियों/कर्मचारियों को संबंधित पोर्टलों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा बताया गया कि पोर्टलों के प्रभावी उपयोग से पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी व परिणामपरक बनाया जा सकता है।
















Leave a Reply