चम्पावत
| अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद में सट्टा, जुआ एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम में वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षक एवं एसओजी प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना संकलन एवं कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए शारदा घाट गेट, नन्दाराम धर्मशाला के निकट, पिथौरागढ़ चुंगी रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश दी गई।जहाँ पर तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ सट्टा की खाई-बाड़ी करते गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुछताछ में अभियुक्त गण ने बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें सलमान पुरे शहर का सट्टा विवरण व पैसे लेकर सट्टा की खाई बाड़ी का कारोबार चलाता है व सट्टा अंक व विजेता की भी डिटेल देता है सह अभियुक्त किशोर व राजकुमार सलमान के लिये काम करते है ! सलमान ने दिल्ली निवासी सोनू को सट्टा देने की जानकारी दी है व सभी लेने देने का विवरण what’s app के माध्यम सें करना बताया पूछताछ में उक्त अभियुक्त गणों से टनकपुर बनबसा क्षेत्र के करीब 25-30 अन्य सट्टा कारोबारी की जानकारी प्राप्त हुई है, एसओजी चंपावत द्वारा जिसकी जांच कर शीघ्र ही उक्त लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी !
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. किशोर शर्मा उर्फ बगड़ पुत्र विश्राम शर्मा, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 47 वर्ष।
2. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 42 वर्ष।
3. सलमान पुत्र मुनीम खान, निवासी वार्ड नं. 05, थाना टनकपुर, उम्र 28 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
09 सट्टा पर्ची
03 मोबाइल फोन (जिनमें WhatsApp पर सट्टे का ब्यौरा मिला)
02 पैन
01 डायरी सट्टा विवरण सहित
₹7130/- नगद
















Leave a Reply