चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक
जनपद चम्पावत, द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष /एसओजी प्रभारी को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पाटी क्षेत्रांतर्गत एस0ओ0जी0 चम्पावत तथा थाना पाटी पुलिस टीम के द्वारा रात्री में कुशल सुरागरसी पतारसी कर संयुक्त सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिमलखेत के पास एक आल्टो कार संख्या UK03B-9207 से अवैध रूप से परिवहन कर लाई जा रही 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त आशीष बिष्ट पुत्र मोहन बिष्ट निवासी पाटी थाना पाटी जिला चम्पावत उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, अंधेरे का फायदा उठाकर एक अभियुक्त प्रमोद सिंह मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । अभियुक्त आशीष उपरोक्त ओर फरार अभियुक्त प्रमोद सिंह के विरुद्घ वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना पाटी में अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधि0 में पंजीकृत किया गया |
*अभियुक्त विवरण*
1 – आशीष बिष्ट पुत्र मोहन बिष्ट निवासी पाटी थानी पाटी जिला चम्पावत उम्र 26 वर्ष
फरार अभियुक्त का नाम पता- प्रमोद सिंह मेहता पुत्र माधो सिंह मेहता निवासी ग्राम पुनेठी थाना चम्पावत जनपद चम्पावत
♦ बरामदगी का विवरण
1- कार संख्या UK 03 B 9207
2- 8 पेटी में 384 पव्वे मैकडावल
3- 8 पेटी में 384 पव्वे Vodka Green apple
4- 2 पेटी में 48 बियर Tuborg
5_एक मोबाईल फोन VIVO सफेद रंग का
















Leave a Reply