जनपद चम्पावत के थाना पंचेश्वर *पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कि जा रही 03 नाली भांग की खेती को किया नष्ट |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अबैध भाग की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में थाना पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझपीपल (चौकी मंडलक) मे अवैध रुप से की जा रही 03 नाली भांग की खेती को विनष्टीकरण किया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया । साथ ही आमजन से अपील है किया यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध खेती या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *