चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत का आकस्मिक निरीक्षण किया गय । निरीक्षण के दौरान शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी
चंपावत द्वारा कोतवाली चंपावत के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछ गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई गई | क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक एवं आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोतवाली में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिए गए–
अधिक से अधिक सत्यापन एवं निरोधात्मक कार्यवाही करने।
ग्राम अपराध रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने।
नागरिकों को साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930, पोक्सो एक्ट एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करने।
साथ ही महोदय द्वारा विवेचकों को यह निर्देशित किया गया कि–
पेंडिंग विवेचना, लंबित प्रार्थना पत्र, पंचायतनामा, आई.टी. एक्ट, ई-बिटबुक, ई-समन, नेटग्रिड आदि को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्रता से गुण-दोष के आधार पर विधिक निस्तारण किया जाए।
प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि से पूर्व किया जाए।
लंबित वारंट, समन एवं नोटिसों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए।
सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यालय एवं रेंज से प्राप्त वर्तमान आदेशों/अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।
















Leave a Reply