चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत महोदय द्वारा अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था अभियान के तहत आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है |
उक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा यातायात कार्यालय से प्राप्त क्रेन द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों मायावती तिराहा, खेतीखान चौराहा, खेतीखान रोड, स्टेशन बाजार, पुल्ला तिराहा में नो पार्किंग जोन व बेतरतीब खड़े वाहनों पर जैमर लगाकर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 09 वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई । साथ ही Public Announcement System और पम्पलेट्स के द्वारा लोगों को पार्किंग अतिक्रमण के बारे में जागरूक करते हुए नो पार्किंग में वाहन ना खड़े करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया | सभी से सुगम यातायात अभियान में सहयोग की जाने की अपील की गयी । उपरोक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
अवरोध रहित सुगम यातायात अभियान के तहत थाना लोहाघाट की कार्यवाही |
















Leave a Reply