चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं / छात्रों व आम जनमानस को नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक पाटी के सभागार में आंगनबाडी में कार्यरत महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को नए कानूनों BNS, BNSS, व भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई, एवं सभी को पुलिस सहायता नं0 112, साइबर अपराध की जानकारी दी गई तथा अपराध होने पर 1930 पर सूचना देने के बारे में भी बताया गया । साथ ही बाल एवं महिला अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व उससे बचने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई । यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना दें
।
जनपद चम्पावत के थाना पाटी पुलिस द्वारा आगनबाडी में कार्यरत महिलाओं व छात्र छात्राओं को नये कानूनों व महिला संम्बन्धी अपराधों के बारे मे जानकारी दी गई ।
















Leave a Reply